शहर में बढ़ रही चोरी, लूटपाट और आपराधिक वारदातों के पीछे आर्थिक अपराधों को कारण माना जा रहा है। इसमें मुख्यतः शहर तथा इसके इर्द गिर्द अवैध तरीके से चल रहे जुआ संचालन को ही मुख्य वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के राजबाड़ी, रेलपार हटिया परिसर, समेत कई जगहों पर जुआ का संचालन निर्वाध गति से चल रहा है। खबर है कि इन जुआ सेंटरों पर अपना भाग आजमाने वाले जब आर्थिक रूप से टूट चुके होते है तब ऐसी घटनाओं की पुनरावृति में उनकी संलिप्तता बढ़ जाती है। क्योंकि ऐसे लोगों का अपना तथा अपने परिवार का पेट पालने के लिए जुए के कारण लूट चुकी आर्थिक लुटिया को फिर जिंदा करना होता है। बताया यह भी जा रहा है कि कई जुआ संचालकों को नगर परिषद मिहिजाम चुनाव में हाल ही में जीत कर आए कई जनप्रतिनिधियों का संरक्षण भी प्राप्त है। ऐसे कई लोग अब पुलिस की पकड़ में आने के बाद इस बात को बल मिला है।