बरगद पेड़ के फेरे लगा मांगी पति की दीर्घायु
मिहिजाम/चित्तरंजन|बरगद के पेड़ की तरह अपने पति की चिरायु की कामना लिए सुहागिन महिलाओं ने मंगलवार को वट सावित्री का व्रत किया और मंगलकामना की। ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावश्या को मनाए जाने वाले वट सावित्री व्रत को लेकर सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के समक्ष जमा हो गई। वट वृक्ष की परंपरागत तरीके से पूजा की। फेरे लगाए, रक्षा सूत्र बांधे, बर के पत्ते से पंखा डोलाया गया। एक दूसरे सुहागिन महिलाओं को सिंदूर लगा कर सुहाग के मंगल की कामना कीं। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने सत्यवान और सावित्री की व्रत कथा भी सुनी।