भास्कर न्यूज|मिहिजाम/चित्तरंजन
केंद्रीय मंत्री सह आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो की पहल पर रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ठहराव को रेल मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। चित्तरंजन मेंं भाजपा के जोनल अध्यक्ष शंकर तिवारी ने इसके लिए सांसद को धन्यवाद दिया है। इससे पूर्व इस ट्रेन में सफर करने करने के लिए क्षेत्र के यात्रियों को मधुपुर, धनबाद, आदि रेलवे स्टेशनों का रूख करना पड़ता था। जिसमें यात्रियों को समय और परेशानी ज्यादा होती थी। वर्षो से राजधानी एक्सप्रेस के आसनसोल स्टेशन पर स्टाॅपेज के लिये आसनसोल चेंम्बर अॉफ कॉमर्स के साथ साथ आम यात्रियों की मांग चल रही थी। जहां आसनसोल स्टेशन पर सिर्फ सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रुकती है।