पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंबाकू उन्मूलन के प्रति किया गया जागरूक

तंबाकू उन्मूलन के प्रति किया गया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|मिहिजाम के शहरडाल उवि विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच प्रश्न मंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रश्न मंच में तंबाकू से संबंधित प्रश्न स्कूली बच्चों से पूछा गया। इसमें सफल छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद डॉ सत्यनारायण ने कहा कि तंबाकू जानलेवा है। इसके सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पैदा होती है। मौके पर मनोज कुमार, रूपेश कुमार के अलावे शिक्षक उत्तम कुमार मंडल, चम्पा दास थे।

खबरें और भी हैं...