पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिहिजाम के विकास में फंड की कमी नहीं : नप अध्यक्ष

मिहिजाम के विकास में फंड की कमी नहीं : नप अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद मिहिजाम में बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स से आमलोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स को हर हाल में कम कराया जाएगा। क्षेत्र की गरीब लोग टैक्स जमा करना चाहते है मगर कई गुना टैक्स में बढ़ोत्तरी के कारण होल्डिंग टैक्स जमा करने में असमर्थ हो रहे है। जल्द ही नगर विभाग विभाग को पत्राचार कर लोगों की भावनाओं से अवगत कराया जाएगा ताकि टैक्स में कुछ कटौती की जा सके। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को 24 घंटे बिजली मिल सके इसके लिए भागा गांव के पास बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग से स्वीकृति मिल गई। उन्होंने ग्रामीणों ने अपील किया है कि क्षेत्र के विकास के लिए सब स्टेशन निर्माण में सहयोग करें। अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है जल्द ही सभी 20 वार्ड के छूटे हुए नाली, पीसीसी, लाईट सहित अन्य विकास कार्य आरंभ होगा। अमोई में नगर परिषद कार्यालय के नए भवन का निमार्ण कार्य जल्द आरंभ होगा। फंड प्राप्त हो चुका है। क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का कार्य विभाग द्वारा आरंभ कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...