पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिनों तक चलने वाला चरका पहाड़ी मेला गोरायनाला में शुरू, जुटे श्रद्धालु

दो दिनों तक चलने वाला चरका पहाड़ी मेला गोरायनाला में शुरू, जुटे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोरायनाला में बुधवार से दो दिवसीय चरका पहाड़ी मेले की शुरूआत हुई। जो गुरूवार को बली पूजा के साथ संपन्न होगी। पूजा और मेले को देख्तो हुए दूर दराज से लोग काफी संख्या में गोरयनाला पहंचे है। गोरायनाला में 16 मई से दो दिवसीय ग्रामीण माता चड़का पहाड़ी पूजा सह मेले का आयोजन किया जा रहा है। जो देवी चरका पहाड़ी की बली पूजा के साथ संपन्न होगी। देवी को यहां पशु पक्षियों की बली चढ़ाने की परंपरा है। इसके साथ देवी को खुश करने के लिए ग्रामीण यहां पुराने जमाने से मिट्टी के घोड़े चढ़ाते आ रहे है। आसपास के लगभग 20 से 25 किलोमीटर क्षेत्र में मौजूद ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए यह विशेष पूजा उत्सव के रूप रूप में वर्षों से परंपरागत तरीके से मनाया जाता रहा है। मुख्यतः जहां नीम, पीपल, बरगद, महुआ के पेड़ से आच्छादित पूजन स्थल पर हर साल मत्था टेकने पहुंचते है। यहां यह भी परंपरा रही है कि यहां मां की पूजा में सर्वधर्म संभाव के साथ की जाति है। लगभग डेढ़ सौ वर्षों से ग्रामीण मां चरका पहाड़ी की पूजा करते आ रहे है। गांव के कहार जाति के लोगों ने ही यहां पूजा आरंभ की थी। तभी से हर साल लोग यहां अपनी मुराद लेकर आते है और मुराद पूरी होने के बाद भव्य पूजा का आयोजन करते आ रहे है। चढ़ावे में देवी को मिट्टी के घोड़े, फल, फूल, बतासे, बली आदि चढ़ाए जाते है। मान्यता है कि देवी घोड़े पर सवार होकर पूरे गांव के लोगों की रक्षा करती है। हिंदू, मुस्लिम सभी धर्म के लेाग इस पूजा को करते आ रहे है। जहां लोगों की हर मुराद पूरी होती है। हर साल यहां भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है। जहां दूर दराज से भी लोग पूजा करने तथा मेला घुमने आते है।

चरका पहाड़ी में पूजा करते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...