चित्तरंजन स्टेशन का ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त, परेशानी
भास्कर न्यूज | चित्तरंजन/मिहिजाम
आसनसोल रेल मंडल के चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म में आने जाने के लिए बनी ओवर ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग हफ्ते भर से ओवर ब्रिज मरम्मत का काम चल रहा है। चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफाॅर्म है। एक और दो पर डाउन की ट्रेनों की ठहराव होती है, तो तीन नम्बर प्लेटफाॅर्म पर अप की ट्रेनों की ठहराव की व्यवस्था की जाती है। एक नम्बर प्लेटफाॅर्म पर कभी भी किसी यात्री ट्रेन का ठहराव नहीं करवाया जाता है। अक्सर मालगाड़ी को एक नम्बर पर लाकर खड़ी करने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब ओवर ब्रिज टूटा हो इस हाल में भी स्टेशन प्रबंधक की सूझ बूझ काम नहीं कर रही है। मंगलवार को चित्तरंजन स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। हुआ यूं हावड़ा की ओर जाने के लिए दो नम्बर प्लेटफार्म पर जैसे ही ट्रेन की घोषणा हुई लोग अपने सामान लेकर उक नम्बर प्लेटफार्म पर लगी मालगाड़ी के नीचे से ही जान हथेली पर रखकर पार करते नजर आए। यात्रियों का कहना था ओवर ब्रिज बंद है और मालगाड़ी खड़ी कर दी गई है अगर केबिन गेट से इतने लगेज लेकर जाएं तो ट्रेन छूट जाएगी। ऐसे में यात्रियों को बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों को मालगाड़ी के नीचे से पार करने पर मजबूरी है। जब स्टेशन प्रबंधक से पूछा गया तो अगर इसे सुधारा नहीं गया तो उन्होंने कहा उपर से जो आज्ञा मिलती है उसका पालन किया जाता है। इस संबंध में मिहिजाम के पूर्व उपाध्यक्ष सलिल रमण व भाजपा जिला अध्यक्ष चिरेका ने कहा इस तरह से यात्रियों के जान माल का नुकसान है। प्रबंधक को अपने वरिष्ठ से इस तरह की परेशानी को बताना चाहिए नहीं तो जल्द ही डीआरएम को इस तरह की समस्या से रूबरू कराया जाएगा।
सप्ताह भर से ओवर ब्रिज का काम चल रहा है जिससे आवागमन है बंद, दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने का नहीं है रोई विकल्प
प्लेटर्फाम पार करने के लिए बना ब्रिज जिसे बंद किया गया है।