खितौली गांव से मवेशी चोरी
खितौली गांव से मवेशी चोरी
मिहोना | मिहोना थाना क्षेत्र के तहत खितौली गांव से गोंड़ा में बंदी मवेशी को अज्ञात चोर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। विशेश्वर दयाल पुत्र आज्ञाराम जोशी निवासी खितौली ने पुलिस को बताया मंगलवार शाम छह बजे घर के गोंड़ा में बंधी भैंस को अज्ञात चोरी चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत 45 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
नेशनल हाईवे पर फिर लगने लगे हाथठेला, आवागमन हो रहा प्रभावित
फूप | नेशनल हाईवे 92 पर फूप में लगने वाले हाथठेला फिर से हाइवे की रोड पर लगने लगे हैं। बता दें कि नगर परिषद की शिकायत पर पंद्रह दिन पहले पुलिस प्रशासन द्वारा हाथठेला वालों को रोड से हटाकर आरटीओ कॉलोनी में शिफ्ट कराया गया था। लेकिन कुछ दिन तक ठेला आरटीओ कॉलोनी में लगने के बाद पुन: बाजार की सड़क पर पहुंच गए हैं, जिससे रोड पर जाम के हालात पैदा होने लगे हैं। ठेला वाले रोड किनारे सुबह से अतिक्रमण कर बाजार में ट्रैफिक प्रभावित करने लगे हैं, जिस पर पुलिस ने अपना रुख सख्त नहीं किया है।