मॉल व सोसायटियों के पास से चुराए 13 वाहन बरामद, तीन गिरफ्तार
यूआईटी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके ठिकानों से एक राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा से चोरी 13 बाइक और मास्टर चाबी भी बरामद की हैं। गिरोह शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करता था। यूआईटी थाना इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ पिंटू और संदीप उर्फ कलिका मिलकपुर का निवासी है। जबकि सलीम खां हरियाणा के नूंह में रोजका का रहने वाला है। गिरोह का सरगना नूंह निवासी वसीम अभी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने बलराम पुत्र हरनामसिंह निवासी आलमपुर की ओर से दर्ज कराई शिकायत के बाद टीम गठित की थी। इसमें विजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, सत्यनारायण, ज्ञानचंद, राकेश हैड कांस्टेबल तथा कांस्टेबल सुरेन्द्र , राम, उपेन्द्र सिंह, रामावतार व मनीष शामिल थे।