मिर्जेवाला| आदर्श गांव मिर्जेवाला के वार्ड नं 6 में महीनों से पानी नहीं आ रहा है। परेशान लोग अधिकारियों का घेराव करेंगे। लोगों का कहना है कि नहरों में पानी आ चुका है। वाटरवर्क्स की डिग्गियों में पानी भरा होने के बाद भी विभाग पेयजल के लिए पानी की सप्लाई नहीं कर रहा है और इस कारण लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है मगर सुनते ही नहीं। उल्लेखनीय है कि मिर्जेवाला गांव सांसद निहालचंद मेघवाल का गोद लिया गांव है और इसमें भी हालात विकट हैं। गांव का अंतिम छोर होने के कारण इस वार्ड तक पानी पहुंचने से पहले ही पानी की सप्लाई बंद कर दी जाती है। इस समस्या के समाधान को संदीप भुवाल सहित कई ग्रामीण जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता से मिले तो उन्होंने मौका देखने का आश्वासन दिया। मगर समस्या जस की तस है। वार्डवासी रामप्रताप सुथार, बलवीर सिंह, राहुल सुथार, जेठाराम, कानाराम, राजू शर्मा, शुभम शर्मा, राजू मेघवाल, सन्नी, सरोज, पुष्पा, आरती, रानी, गुरमीतकौर आदि ने बताया की रविवार सुबह दस बजे स्थानीय वाटर वर्क्स कर्मचारियों का घेराव किया जाएगा। फिर भी समस्या हल नहीं हुई तो सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।
डिग्गियों में पानी भरा होने के बाद भी विभाग पेयजल के लिए नहीं कर रहा पानी सप्लाई, लोगों में रोष व्याप्त
आमजन को जल बचाने के तरीके बताए
28पीबीएन। गांव 26पीबीएन में आमजन को पानी बचाने के तरीके बताए। दैनिक भास्कर के जलमित्र सुनील नायक लोगों से कहा कि जल है तो जीवन है इसलिए इसे बचाना बेहद जरुरी है। लोगों को बताया कि अगर पाइप से गाड़ी धोते हैं तो सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है इसलिए बाल्टी में पानी लेकर वाहनों को धोना चाहिए। यही बात फर्श धोने पर लागू होती है, फर्श पर पोचा लगाकर भी रोज सैकड़ों लीटर पानी बचाया जा सकता है। इस मौके पर देवीलाल, सुरेंद्र ओढ़, मांगीलाल घोड़ेला, दर्शन बावरी आदि मौजूद थे।
उधर, ग्राम पंचायत 7पी के गांव 6 पी की ढाणियों में पानी की समस्या बनी हुई है। यहां लोग इधर-उधर से पानी लाकर व्यवस्था बनाने में जुटे हैं वहीं कुछ लोग पानी काे व्यर्थ भी बहाते हैं। भास्कर के जलमित्र शमशेर सिंह ने ग्रामीणों को पानी की बचत के तरीके बताए। इसके साथ ही पोस्टर पर जल बचत के संदेश लिखकर लाेगों को जागरूक किया। इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी जल का महत्व बता, पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।
28पीबीएन
7पी