मिश्रोली| कस्बे में बार बार ट्रिपिंग होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे यहां फ्रिज, कूलर, बल्ब, ट्यूबलाइटें खराब हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं निकल पाया। मंगलवार रात को भी तीन घंटे बिजली बंद रही। बुधवार को दिनभर बिजली कम ज्यादा आती रही। जेईएन हिमांशु तिवारी ने बताया कपहले भी यह समस्या आ रही थी, जिसको हमने ठीक करवाया था, लेकिन फिर से परेशानी आने लगी है। इसको जल्द ही सुधरवाया जाएगा।
मिश्रोली. कस्बे में शिवालय का पास स्थित ट्रांसफार्मर में जगह जगह तार टूट हुआ था।