पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • थाना परिसर में ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित

थाना परिसर में ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आलमपुर | थाना परिसर आलमपुर में ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी बैधराज सिंह परिहार ने कहा पूरे जिले में धारा 144 लागू होने के कारण कहीं भी रैली, जुलूस या मंचीय कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं है। इसलिए आप लोग परशुराम जयंती के दिन रैली या जुलूस न निकालकर सिर्फ एक-दो लोग जाकर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। बैठक के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से सलाह कर उनकी राय लेकर थाना प्रभारी महोदय को शांति के साथ जयंती मनाने और कोई रैली या जुलूस न निकालने की सहमति दी| इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामकुमार त्रिपाठी, हरिशंकर दूरवार, सतीष उपाध्याय, कल्लू त्रिवेदी, राजकुमार पांडेय, बृजमोहन दूरवार, राधेश्याम दीबोलिया, नवलकिशोर मिश्रा, उपनिरीक्षक वीएन मिश्रा सहित ब्राह्मण समाज के आदि सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...