पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाइन के लिए खोदी सड़क, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद मौ ने पेयजल योजना के तहत वार्डों में पाइप लाइन बिछाने के लिए 7 माह पहले सड़कें खोदी गई थीं। रोड खोदकर लाइनें तो बिछा दी गई हैं, लेकिन सड़कों की मरम्मत आज तक नहीं कराई गई है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि नगर के सभी 15 वार्डों में लाइनें बिछाई गई हैं। जिसमें सदर बाजार, मिलकपट्‌टी, द्वारिका पुरी में खोदी गई रोड से लोगों को आवागमन में अधिक परेशानी हो रही है। नगर परिषद ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के लिए बीच रोड पर दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे कर पाइप डाले थे। लेकिन लाइनें बिछाने के बाद नप प्रशासन के अधिकारियों ने रोड पर गड्ढे भरने के साथ मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में नप सीएमओ दिनेश श्रीवास्तव का कहना है कि वह जल्द ही रोड की मरम्मत कराएंगे।

खबरें और भी हैं...