पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कदौरा गांव के कुएं में गिरी नीलगाय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कदौरा गांव के कुएं में गिरी नीलगाय

भास्कर संवाददाता | अटेर

अटेर क्षेत्र के कदौरा गांव में सूखे कुएं में बुधवार को एक नीलगाय गिर पड़ी है। ग्रामीणों को जब कुएं में नीलगाय गिरने की जानकारी मिली तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन शाम तक कोई अधिकारी मदद के लिए नहीं पहुंचा है। बता दें कि दोपहर बारह बजे गांव के कुएं में खेतों में चरते-चरते एक गाय कुएं में चली गई। हालांकि कुएं में पानी नहीं था, लेकिन लोगों का कहना है कि जल्द ही गाय को नहीं निकाला गया तो उसकी दम घुटने से मौत हो सकती है। बहरहाल मदद के लिए विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...