पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 15 दिन बाद भी गेहूं नहीं तुला तो किसानों ने कर दिया चक्काजाम

15 दिन बाद भी गेहूं नहीं तुला तो किसानों ने कर दिया चक्काजाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूं खरीदी की समय सीमा पूरा होने में मात्र 9 नौ दिन शेष रह गए हैं। लेकिन अभी भी किसान 15-20 दिन से खरीदी केंद्रों पर तुलाई का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा ही मामला परासरी गेहूं खरीदी केंद्र का है। करीब पंद्रह दिन से तुलाई न होने के कारण आधा सैकड़ा से ज्यादा किसानों ने बुधवार को केंद्र के सामने दतिया-उनाव रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम वीरेंद्र कटारे और नान प्रबंधक पीयूष माली मौके पर पहुंचे और रात से ही खरीदी शुरू कराने का आश्वासन दिया तब ट्रैफिक बहाल हुआ।

प्राथमिक सेवा सहकारी समिति परासरी का गेहूं खरीदी केंद्र इस बार प्रशासन ने जिला मुख्यालय के करीब लगाया है। इसके बाद भी केंद्र पर तमाम अनियमितताएं देखने को मिलीं। यहां सेरसा, ललउआ, परासरी समेत दर्जन भर गांव के किसान पिछले पंद्रह दिन से खेत में गेहूं डालकर तुलने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को परासरी केंद्र के किसान जनसुनवाई में तुलाई न होने की समस्या को लेकर आवेदन देने गए थे लेकिन जब तुलाई शुरू नहीं हुई तो बुधवार को किसानों का सब्र जवाब दे गया। किसानों ने केंद्र के सामने उनाव रोड पर शाम चार बजे ट्रैफिक जाम कर दिया था। सवा दो घंटे तक यात्री उनाव और दतिया की तरफ से आने वाले वाहन जाम में फंसे रहे।

ट्रैफिक जाम कर रहे किसानों को समझाते एसडीएम।

खबरें और भी हैं...