पूर्व सरपंच के भाई को बाइक सवारों ने मारी गोली, मामला संदिग्ध
कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित गोविंद धर्मशाला के पास पूर्व सरपंच अब्बास खान के भाई सलीम खान को गोली लगी। गोली सलीम के पीछे पुट्ठे पर लगी जिससे वह घायल हो गया।
सलीम का कहना है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मारी और भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रारंभिक जांच पड़ताल में ही मामला संदिग्ध नजर आया। कोतवाली टीआई शेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ सुराग भी मिले हैं, जल्द ही इस मामले का खुलास कर दिया जाएगा।