पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ प्रसंग

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ प्रसंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूप कस्बे के गढ़ा गांव में बुधवार से भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ। इससे पहले मंदिर से गांव भर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। गांव के जितेन्द्र सिंह तोमर द्वारा भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आचार्य सुरेश चंद्र शास्त्री कथा का वाचन करेंगे। पहले दिन की कथा में शास्त्री ने भागवत का महत्व बताते हुए कहा कथा का रसपान नित्य सात दिन तक करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कलयुग में जहां चौतरफा दुराचार बढ़ता जा रहा है, इस स्थिति में व्यक्ति को दान-धर्म जैसे कार्यों में अपनी सहभागिता बढ़ानी चाहिए। कथा में परीक्षित की भूमिका अरविंद सिंह तोमर और शकुंतला तोमर द्वारा निभाई जा रही है।

निर्मल मन से करें कथा का श्रवण: दूसरी ओर मौ के कटरा मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर पर चल रही कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित महावीर दुबे शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बताया वामन भगवान ने जब तीनों लोकों को अपने दो पग में नाप दिया तब तीसरे पग के लिए महाराजा बलि ने अपना सिर ही आगे कर दिया। यह समर्पण देख भगवान बलि पर प्रसन्न हो गए और उसे पाताल का राजा बना दिया। शास्त्री ने बताया भगवान भक्ति के भूखे हैं, अगर हम धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलकर प्रभु की आराधना करते हैं तो दुराचारिता कोसों दूर नजर आएंगी। भगवान की भक्ति करने वाले व्यक्ति को जीवन में कई परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...