पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सीवर के लिए 60 किमी तक सड़कें खोदी, सिर्फ 8 किमी में ही हुई सीसी

सीवर के लिए 60 किमी तक सड़कें खोदी, सिर्फ 8 किमी में ही हुई सीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्कशॉप के पीछे सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क।

300 मीटर की खुदाई के बाद करनी थी मरम्मत

नगरीय क्षेत्र में अमृत योजना के तहत 54 करोड़ की लागत से सीवर लाइन का कार्य जुलाई 2016 में शुरू हुआ था। शहर के अंदर 108 किमी लंबी सीवर लाइन डाली जानी है। जब भूमिपूजन हुआ था तब यह कहा गया था कि अगर 300 मीटर भी सीवर लाइन की खुदाई करें तो उतने हिस्से का रास्ता जिस स्थिति में हो, उसी स्थिति में करके दें। अभी तक ठेकेदार ने मात्र 55 किमी हिस्से में ही सीवर लाइन डाली है। सीसी सड़कों का निर्माण शुरू तो हो गया लेकिन बहुत धीमी गति से चल रहा है। शहर के राजघाट कॉलोनी, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रिछरा फाटक, विद्या विहार कॉलोनी, अमन कॉलोनी आदि में ही कार्य हुआ है। बुंदेला कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी सहित तमाम जगहों पर हालात जस के तस हैं। यही नहीं 45 प्रतिशत हिस्से में अभी भी सीवर डलना शेष है। यह कार्य जुलाई 2018 में पूरा करना है। लेकिन जिस हिसाब से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें एक साल और लग जाएगा।

पहले मरम्मत फिर करेंगे खुदाई

हमने निर्माण एजेंसी से सीसी डालने के लिए कहा है। बरसात में बहुत ज्यादा दिक्कत होगी। इसलिए 15 जून से खुदाई का कार्य बंद करा देंगे और पहले खुदी हुई गलियों को ठीक कराएंगे। इसके बाद ही आगे की खुदाई शुरू होगी। विनोद दीक्षित, उपयंत्री, नपा दतिया

इन जगहों पर सबसे ज्यादा खराब होंगे हालात

शहर की बुंदेला कॉलोनी में कलेक्टोरेट से बायपास तक, उनाव रोड, रामनगर कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी के अलावा शहरी क्षेत्र में स्थिति सबसे ज्यादा खराब हाेने वाली है। कई जगह काली मिट्‌टी है, जो बेहद चिकनी है। बरसात हुई तो काली मिट्‌टी में चलना तक मुश्किल हो जाएगा। दोपहिया वाहन भी फिसलेंगे। लोगों की परेशानी अफसरों को दिखती ही नहीं।

बारिश में गांव से भी बदतर हो जाएंगे शहर के हालात

बरसात के दिनों में शहर सबसे ज्यादा बदसूरत हो जाता है। नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं। सड़कों पर नालियों और बरसाती पानी जमा हो जाता है। दिन में कई बार ट्रैफिक जाम होता है। इन दिनों शहर की आधी से ज्यादा गलियां खुदी पड़ी हैं। जिन गलियों में सीसी हो चुकी थी, वे और जो गलियां बिना सीसी की थीं, सभी का एक जैसा हाल है। इन दिनों मौसम कब बदल जाए, किसी को पता नहीं रहता। कभी बारिश तो कभी आंधी चलने लगती है। 15 जून से मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। ऐसे में जगह-जगह खुदीं गलियों में पहली बारिश में ही दलदल जैसी स्थिति बन जाएगी।

खबरें और भी हैं...