छैंकुरी में भागवत का भंडारा खाने पर युवक के साथ मारपीट
छैंकुरी में भागवत का भंडारा खाने पर युवक के साथ मारपीट
भास्कर संवाददाता | मौ
मौ थाना क्षेत्र के तहत छैंकुरी गांव में भागवत में भंडारा खाने पर चार लोगों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। आकाश परिहार पुत्र कलियान सिंह परिहार निवासी छैंकुरी ने पुलिस को बताया सोमवार रात दस बजे वह गांव में आयोजित भागवत में खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव के अरविंद पवैया, श्यामसुंदर पवैया, राहुल मिर्धा, विष्णु प्रताप और सुरेन्द्र के बेटे ने विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।