पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • नशामुक्त समाज के लिए शंखनाद के साथ निकाली रैली

नशामुक्त समाज के लिए शंखनाद के साथ निकाली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय शक्ति चेतना और भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा छग महतारी मंदिर कुरूद में नशामुक्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी भी शामिल हुए।

इस दौरान ग्राम राखी मोड़ के पास से दोपहर 12.30 बजे शंखनाद के साथ नशामुक्ति के लिए रैली निकाली गई, जिसमें महिलाएं व पुरुष हाथों में ध्वज लेकर व रास्तेभर शंख बजाकर युग परिवर्तन के लिए लोगों को प्रेरित किया। रैली का समापन दोपहर 1.30 बजे छग महतारी मंदिर प्रांगण कुरूद पहुंचकर हुआ। रैली में युवराज साहू, मोरजध्वज साहू, संतोष पटेल, उमाकांत, ललित साहू, तुलसी साहू, हेमंत साहू, डुलेश्वर कुमार, घनश्याम नेताम, गिरधारीलाल साहू, सावित्री साहू, शांति पटेल, रेखा साहू, धनेश्वरी साहू, भुनेश्वरी कंवर, शिवबति, उमेश्वरी, लता साहू, सोनम समेत सदस्य बड़ी संख्या में शामिल थे।

गांवों में चलेगा अभियान

सभा समाप्ति के बाद शाम 4 बजे संगठन की बैठक हुई, जिसमें हर गांव में आगामी दिनों नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आय-व्यय की जानकारी देकर नए पदाधिकारियों के चयन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

अभियान

भारतीय शक्ति चेतना और भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से महतारी मंिदर में आयोजन, युग परिवर्तन के लिए लोगों को प्रेरित किया

धमतरी. कुरूद में आयोिजत सभा में मौजूद भीड़।

नशे के कारण उजड़ रहे परिवार: द्विवेदी

सभा को संबोधित करते हुए सौरभ द्विवेदी ने कहा कि परिवार नशे के कारण उजड़ रहे हैं। गुटखा पाउच पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद इनकी बिक्री हो रही है। इससे छोटे-छोटे बच्चे नशे के आदि हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था 24 घंटे दुर्गा चालीसा पाठ कर समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयास में जुटी हुई है। नशामुक्त समाज बनाना, भ्रष्टाचार वाली राजनीति को बंद करना, मांसाहार का त्याग कराना, लोगों को चरित्रवान बनाना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने सभी सदस्यों को नशा न करने व लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दिलाया।

खबरें और भी हैं...