पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • नाले से मिलकपट्‌टी में भरा गंदा पानी, फैल रहीं बीमारियां

नाले से मिलकपट्‌टी में भरा गंदा पानी, फैल रहीं बीमारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौ के वार्ड 12 स्थित मिलकपट्‌टी मोहल्ला में निर्माणाधीन नाले का पानी गलियों व घरों में भरा हुआ है। जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरों के सामने भरे गंदे पानी में मच्छर व हानिकारक कीटाणु लोगों में गंभीर बीमारियों का कारण बनते जा रहे हैं। मोहल्ले के अधिकतर घरों में बच्चे व महिलाएं बीमार हो रहे हैं, लेकिन नगर परिषद अधिकारी अभी तक पानी निकासी का रास्ता नहीं खोज सके हैं। बहरहाल मोहल्ले में रहने वाले लोगों को गंदगी व जलभराव की समस्या से गंभीर यातनाएं झेलनी पड़ रही हैं।

परेशानी

मौ के वार्ड 12 स्थित मिलकपट्‌टी मोहल्ले में भरे गंदे पानी से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त

75 फीसदी नाला अधूरा

नगर परिषद ठेकेदार द्वारा नया बस स्टैंड से शंकर पुरा तक 21 लाख रुपए की लागत से नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। यह नाला वार्ड बारह से होकर गुजरा है। लेकिन ठेकेदार ने रतवा रोड तक नाला बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया। करीब छह माह बीत चुके हैं, लेकिन नाले का दोबारा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है। बता दें कि ठेकेदार ने 25 फीसदी नाले का काम पूरा कर काम बीच में छोड़ दिया है। इससे नाले व लोगों के घरों का गंदा पानी गलियों में खुलेआम बह रहा है। जो लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर नाला अधूरा पड़ा है और दूसरी तरफ प्रशासन ने मोहल्ले में लाइनों बिछाने के लिए पक्की सड़कें खोदकर डाल दी हैं।

घराें में घुस रहे सांप-बिच्छू

घरों के बाहर खाली प्लाटों व गलियों में भरे गंदे पानी से लोगों के घरों में सांप-बिच्छू प्रवेश कर रहे हैं। शनिवार को राजेन्द्र सिंह तोमर के मकान में पानी से रेंगते हुए सर्प घर के अंदर प्रवेश कर गया। हालांकि परिवार के लोगों ने सर्प को आते देख उसे किसी तरह से घर से बाहर निकाल दिया। इसी तरह से जलभराव के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में गंदगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अभी तक नाले का पानी खाली पड़े प्लाटों में चल रहा था। लेकिन प्लाटों में पानी ओवरफ्लो होने के कारण गलियों में धंस गया है। जिससे निकलने के लिए रास्ता तक बंद हो गया है। इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि वह जल्द ही नाले का काम पूरा कराएंगे।

प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

घरों के अंदर तक गंदे पानी की बदबू दौड़ रही है। नाला अधूरा पड़ा है, जिसमें गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। -दिनेश शिवहरे, निवासी, मिलकपट्‌टी मौ

जल्द बनाया जाएगा नाला

ठीक से काम नहीं करने के कारण ठेकेदार की धरोहर राशि जब्त कर ली गई है। नाला बनाने के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया चालू करा रहे हैं। जल्द ही लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। -दिनेश श्रीवास्तव, सीएमओ, मौ

खबरें और भी हैं...