पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • सिविल जज बनेंगी कचना की योगिता जांगड़े

सिविल जज बनेंगी कचना की योगिता जांगड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजामगांव | ग्राम कचना निवासी योगिता जांगड़े पिता स्व. गंगाराम जांगड़े का चयन सिविल जज के पद पर हुआ है। उन्होंने सिविल जज चयन परीक्षा 2017-18 में 20वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर सरपंच कामता सोनवानी, हेमंत साहू, शिवकुमार साहू, सोनूराम टंडन, बिरेन्द्र सोनवानी, कमलेश खंडेलवाल, रोहित बारले सहित ग्रामवासियों ने हर्ष जताया है।

बसपा 22 को मनाएगी अंबेडकर जयंती

धमतरी | बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई द्वारा डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे अंबेडकर चौक में मनाई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दाऊराम र|ाकर होंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अाशीष रात्रे करेंगे।

समरसता दिवस पर आदर्श ग्राम बनाने की अपील

सिहावा | ग्राम पंचायत सेमरा में अंबेडकर जयंती पर ग्रामसभा आयोजित कर समरसता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रवण कुमार ध्रुव ने सभी लोगों से गांव को आदर्श ग्राम बनाने के लिए साफ-सफाई में विशेष सहयोग देने की अपील की। पंचायत सचिव हरिशंकर साहू ने नल जल टैक्स, बांस कटिंग टैक्स, राशन कार्ड टैक्स तथा मूलभूत मद से किए गए खर्च एवं विभिन्न कार्यों समेत आय-व्यय के बारे में जानकारी दी। ग्रामसभा में गजाधर साहू, राजेश बोदले, हेमलाल सेन, संतोष साहू, जनकलाल मंडावी, लक्ष्मी सोम, शकुंतला साहू, रंजीत चौधरी, मुकेश साहू, मुन्ना सोरी, कविलाश मरकाम मौजूद थे।

आर्ट आॅफ लिविंग की भजन संध्या 14 मई को

कुरूद | आर्ट आॅफ लिविंग परिवार द्वारा कुरूद में 14 मई को भजन संध्या का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बैंगलोर आश्रम के भजन गायक प्रवीण मेहता अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे।

खबरें और भी हैं...