पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गरीब बेटी की शादी में सिंचाई विभाग के अध्यक्ष ने दिया सहयोग

गरीब बेटी की शादी में सिंचाई विभाग के अध्यक्ष ने दिया सहयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरपुरा | अटेर के प्रतापपुरा में मुस्लिम समाज की गरीब बेटी की शादी में सिंचाई विभाग के अध्यक्ष विजय शर्मा ने सहयोग प्रदान किया है। श्री शर्मा ने हिन्दू-मुस्लिम एकता का उदाहरण पेश करते हुए बुधवार को हुई गुलटेनी खान की बेटी समीना खान की शादी में सहयोग राशि देकर विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा गरीबों की मदद करना हम सभी का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। वहीं अगर किसी गरीब बेटी की शादी हो, तब हमें समाजहित के लिए आगे बढ़कर मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। इस सहयोग के लिए गुलटेनी खान ने सिंचाई विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच का आभार प्रकट किया है।

खबरें और भी हैं...