लाखों के विकास कार्य का किया लोकार्पण, सुने अभाव अभियोग
बमोर |क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक अजीत सिंह मेहता ने लोकापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने अभाव अभियोग भी सुने। विधायक मेहता ने ग्राम पंचायत अरनियामाल में रमसा से 51.75 लाख रुपए की लागत से कक्षा-कक्ष निर्माण, 144 लाख की लागत से पंचायत के विभिन्न कार्य, सीसी रोड निर्माण हरपाल मीना के मकान से बादाम देवी जाट के मकान की ओर, 2 लाख का सी. सी.रोड रमेश जाट के मकान से श्मशान घाट की ओर,5 लाख की लागत से ग्रेवल सड़क और पुलिया निर्माण मिटटी भराई इस प्रकार कुल 2करोड़ 05 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण लोकापर्ण किया। इस मौके पर प्रधान जगदीश गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष चौथमल विजय, जिला परिषद सदस्य ममता गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा चौधरी, सरपंच श्योजी लाल बलाई आदि भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के बाद विधायक मेहता ने कहा कि हमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। विधायक मेहता ने कक्षा कक्ष निर्माण किए जाने के लिए विधायक कोष से 5 लाख रुपए की घोषणा की। इस मौके पर विधायक मेहता के साथ सरपंच छान तुलसीराम जाट, मीडिया प्रभारी राजवीर जाट, महामंत्री धौल्या गुर्जर, बद्री यादव, लडू टेपण, श्योजीलाल यादव सीताराम पूरा, रामगोपाल बाज्या, रामगोपाल जाट, कैलाश यादव, बद्री जाट, लक्ष्मीनारायण यादव ठेकेदार, पुष्कर सैनी आदि मौजूद रहे।