पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो साल में भी नहीं ढूंढ सके लीकेज, व्यर्थ बह रहा है पानी

दो साल में भी नहीं ढूंढ सके लीकेज, व्यर्थ बह रहा है पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोड़क स्टेशन. मोड़क मार्ग पर लीकेज तलाशने के लिए खोदा गया गड्‌ढा।

भास्कर न्यूज|मोड़क स्टेशन

खैराबाद के समीप मोड़क मार्ग पर पाइप लाइन के लीकेज को लंबे समय से नहीं सुधारा गया है। इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। लाइन के समीप स्थित भोजनालय के मालिक घासीलाल धाकड़ ने बताया कि दो वर्षों से यह समस्या है। एसडीएम व तहसीलदार को भी शिकायत की। इसके बावजूद जलदाय विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसका कहना है कि पानी से उसके मकान की नींव कमजोर हो रही है।

एक सप्ताह पहले विभाग ने लीकेज तलाशने के नाम पर सड़क के सहारे 15 फुट लंबा और 8 फुट चौड़ा गड्ढा खुदवा दिया, लेकिन लीकेज नहीं मिल पाया। विभाग के कर्मचारियों ने कार्य के बाद गड्ढे को खुला छोड़ दिया। खुले गड्‌ढे में मवेशी और बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। शनिवार को भी एक बाइक सवार गड्ढे की मिट्टी जो सड़क तक फैली हुई है उसमें फिसलकर गिर गया, जिससे उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई।

घासीलाल ने बताया कि लीकेज से निकलने वाला पानी उसके आवास की नींव को कमज़ोर कर रहा है। जिससे मकान में काफी जगह दरारें आ गई हैं। जलदाय विभाग के अधिकारी रामचरण यादव ने बताया कि लीकेज तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं मिला। दूसरे स्थान पर लीकेज तलाश कर सही करवा दिया जाएगा। खुले गड्‌ढे को भी भरकर समतल किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...