पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैली निकालकर बाबा साहेब को अर्पित किए श्रद्धासुमन

रैली निकालकर बाबा साहेब को अर्पित किए श्रद्धासुमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगंजमंडी। जयंती पर समारोह कर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

रामगंजमंडी. सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम में मौजूद शहरवासी।

रामगंजमंडी. अंबेडकर जयंती पर शहर में निकाली गई रैली।

रामगंजमंडी| संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार को यहां श्रद्धा से मनाई गई। शहर में अंबेडकर जयंती पर रैली निकाली गई। बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। शहर में अखिल राजस्थान एससी एसटी ओबीसी अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर शनिवार सुबह लोग पन्नालाल चौराहा पर एकत्रित हुए। यहां पर शहीद पन्नालाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रैली प्रारंभ हुई। रैली बाजार नंबर चार, बाजार नंबर एक होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पर बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद हुए समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदान के साथ उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह में रामगोपाल राजा, बीडीओ सुनील वर्मा, महासंघ के अध्यक्ष आेमप्रकाश यादव, पार्षद राजेंद्र धानिया, जिला परिषद सदस्य रमेश महावर, अमृतलाल यादव, पूर्व पार्षद शिवराज मीणा, एडवोकेट जितेंद्र भारती, हंसराज मेघवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। साथ ही समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों काे सम्मानित किया गया। निमाणा स्थित शहर के सरकारी कॉलेज में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. केएम गवेंद्रा के नेतृत्व में संकाय सदस्यों ने बाबा साहब के चित्र में श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. रेणू शर्मा, डॉॅ. शशि मंडोत, अर्चना श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संजय कुमार मीणा, नवीन श्रीमाली, दीपक कुमार, मुकेश बैरागी आदि भी मौजूद थे।

मोड़क स्टेशन में भी मनाई अंबेडकर जयंती
मोड़क स्टेशन. अंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित करते अतिथि।

मोड़क स्टेशन. अंबेडकर जयंती मनाते लोग।

मोड़क स्टेशन| मोड़क गांव में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कल्याण मंडप में मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा बनाए संविधान व देश के प्रति निष्ठा का बखान किया गया। एससी-एसटी वर्ग के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसएचओ डॉ. रवीश कुमार सामरिया थे। समारोह की अध्यक्षता हिरियाखेड़ी सरपंच अनिता गुलाटी ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश मंत्री नरेंद्र राजा, जिला परिषद सदस्य रामविलास मीणा, पंसस सांवरलाल मेघवाल, सरपंच राजकुमार ओरा, ओम बाबा, मोहनलाल बैरवा, पूर्व पंसस राजेंद्र रैगर, रमेश मीणा, गिर्राज सिंह थे। समारोह में घनश्याम चिता, गुड्‌डीबाई वार्ड पंच सहित एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सहरावदा में दो नीम के हनुमानजी मंदिर पर बाबा अंबेडकर की 127वीं जयंती का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भारत मरमट, नरेंद्र राजा, सांवरलाल मेघवाल, शांतनु कुमार बैरवा, अशोक वाडिया, रामविलास मीना, रेणु यादव, हिरियाखेड़ी सरपंच अनिता गुलाटी, राजेंद्र रैगर, ओम बाबा, मोहनलाल बैरवा, शंकरलाल बैरवा, नरेश मिरोठ, तेजपाल, लक्ष्मीनारायण बैरवा, मनीष मरमट, प्रहलाद गहलोत, उपस्थित थे।

सातलखेड़ी. कस्बे में शनिवार को ग्राम पंचायत के अटलसेवा केंद्र पर अंबेडकर जयंती मनाई गई। बाबा साहब की प्रतिमा पर सरपंच शांतिबाई ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। वहीं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित वार्ड पंचों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। इस मौके पर पंचायत सचिव महिपाल, उप सरपंच बालमुकंद, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नयन अखंड, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुगनाबाई, वार्ड पंच दीपक मेहरा, नंदकिशोर, पंचायत ठेकेदार चांदमल कुमावत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...