शिविर में विद्युत कनेक्शन योजना की जानकारी दी
मोड़क स्टेशन. बिजली निगम के शिविर में मौजूद अधिकारी।
मोड़क स्टेशन| विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गांव-गांव शिविर लगा कर विद्युत कनेक्शन जारी किए। सहरावदा गांव में लगे शिविर में विद्युत कनेक्शन योजना में लेने पर होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। 39 लोगों ने मौके पर ही कनेक्शन की डिमांड राशि जमा करवाई। विभाग ने भी मौके पर ही 6 कनेक्शन जारी किए। समीप के डिंगसी गांव में भी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 14 लोगों ने मौके पर डिमांड राशि जमा करवाई। इस अवसर पर दीनदयाल योजना के एईएन टीकाराम मीणा, जेईएन चारु, एईएन सुकेत मनमीना, जेईएन अखलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।