पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान ने 78 टन खीरा ककड़ी का उत्पादन कर बनाया रिकॉर्ड

किसान ने 78 टन खीरा ककड़ी का उत्पादन कर बनाया रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के किशोरपुरा गांव में रामगंजमंडी के कोटा स्टोन का व्यवसाय करने वाले सरदार जसविंदर सिंह ने सरकारी अनुदान से पॉली हाउस अपनी ज़मीन पर लगाया और 78 टन खीरा ककड़ी का उत्पादन करके राजस्थान में सबसे अधिक उत्पादन करने की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए। 6 माह में ही 10 लाख का मोटा मुनाफा कमाया।

5 वर्षों से कोटा स्टोन के व्यवसाय में मंदी का दौर और निरंतर हानि होने से इन्होंने व्यवसाय बदलने का मानस बनाया। तत्कालीन तहसीलदार अनूप सिंह ने खेती को पॉली हाउस बना कर करने की सलाह दी। विभाग से अनुदान लेकर दो पॉली हाउस बनाए। खीरा ककड़ी, शिमला मिर्च की पैदावार की। पंजाब और पुणे के किसानों के खेती करने के सभी तरीकों को बारीकी से अध्ययन करके आए।

सरदार प्रतिदिन 5 बजे किशोरपुरा स्थित अपने पोली हाउस आते हैं और स्वयं श्रमिकों के साथ कार्य मे जुट जाते हैं। दो पॉली हाउस से शुरू किया कारोबार आज 5 पॉली हाउस तक पहुंच गया। कार्य में उनकी प|ी अमरजीत कोर भी बराबर का सहयोग करती है।

मोड़क स्टेशन. किसान फसल का अवलोकन करवाते हुए।

14 बीघा जमीन में चला रहे 5 पॉली हाउस

सरदार अभी 5 पॉली हाउस अपनी 14 बीघा जमीन में चला रहे हैं। सरदार जसविंदर सिंह के पॉली हाउस को देखने किसान आ रहे हैं। अपने उत्पाद को सरदार जसविंदर सिंह कोटा, जयपुर, दिल्ली और उदयपुर की मंडियों में भेजते हैं। कृषि उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राशिद खान ने बताया कि सरदार जसविंदर सिंह ने कोटा का ही नहीं अपितु पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। 78 टन खीरा ककड़ी की पैदावार करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। राज्य में सबसे अधिक उत्पादन रिकॉर्ड काफी वर्ष पूर्व 80 टन का था। किसान को सम्मानित करवाने को उच्च स्तर पर वार्ता जारी है। किसान को मार्ग दर्शन मिलता रहा है।

खबरें और भी हैं...