प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम हटाने का आरोप, ज्ञापन
मोड़क स्टेशन| पंसस दुर्गालाल मेघवाल ने एसडीएम को ज्ञापन सोप कर पंचायत देवली के फ़ानंदा गांव के 11 व्यक्तियों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में आया था, परन्तु पंचायत के बाबू ने देशता पूर्वक इन पात्र व्यक्तियों का नाम सूची से बगेर जांच किये ही हटवा दिए है। जिससे गरीब लोग योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए है। ज्ञापन में मांग की गई है कि फिर से जांच करवा करके इनके नाम सूची में जोड़ा जाये ताकि सरकार की और से चलाई जा रही योजना का लाभ इनको मिल सके। एसडीएम ने जांच करके मामले को देखने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में सूची से हटाए गए नाम गोपाल, नाथूलाल, मन्नालाल, धनराज, रामविलास,घासीलाल, फूलचंद, रामेश्वर, बिरमलाल,उकारीबाई, और सूरजमल है।
मोड़क स्टेशन. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।