- Hindi News
- National
- अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा आज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी, वरिष्ठजनों काे करेंगे सम्मानित
अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा आज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी, वरिष्ठजनों काे करेंगे सम्मानित
रावतभाटा| अणुशक्ति अंबेडकर एससीएसटी एंपलाइज वैलफेयर एसोसिएशन रावतभाटा की ओर से 127वीं अंबेडकर जयंती पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महासचिव डीके रविकुल ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे बुद्धवंदना बुद्धविहार में होगी।
10 बजे अंबेडकर सर्किल फेज टू पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 4 से प्रारंभ होगी। जो विभिन्न मार्गो से होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचेगी। शाम 7 बजे अंबेडकर सर्किल फेजटू पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान परमाणु बिजलीघर के स्थल निदेशक विजयकुमार जैन होंगे। जो प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। विशिष्ट अतिथि मानव संसाधन प्रमुख केजी चंद्रशेखरन, महाप्रबंधक आरके गुप्ता होंगे।
रावतभाटा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम प्रभारी सुनीलादेवी ने भगवान बुद्ध की स्तुति की। प्रिंसिपल आरके साहनी, उपप्राचार्य विजयकुमार, प्रधानाध्यापक राजवीरसिंह ने बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। डॉ.भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में जानकारी दी। छात्रा आर्याथूल ने बाबा साहब का परिचय दिया। नंदिता मिश्रा ने कहा कि भीमराव अंबेडकर अपने माता,पिता की 14वीं संतान थे। जो 14 अप्रैल को जन्मे थे। उन्होंने 14 उपलब्धियां प्राप्त की थी। छात्रा शबनम ने डॉ.अंबेडकर से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स, शिक्षक मौजूद थे।
रावतभाटा। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल नंबर 2 में शुक्रवार को समारोह रखकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा से याद करते हुए।
भैंसरोडगढ़। सम्मान समारोह में बालिका को सम्मानित करते अतिथि ।
धावदकलां में भी अंबेडकर जयंती मनाई
उच्च माध्यमिक स्कूल धावदकलां में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रिंसिपल कमलकांत मिश्रा ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षिका भारद्वाज ने डॉ.भीमराव अंबेडकर का जीवन परिचय दिया। कार्यक्रम में रूपसिंह गौड़, विक्रमसिंह गौड़, शांता शर्मा, रामेश्वर दयाल धाकड़, भगवतीलाल धाकड़, दुर्गाशंकर चौधरी, महेशकुमार शर्मा, ओमप्रकाश अहीर, सीमा गोचर मौजूद थे।
मोड़क स्टेशन| मोड़क गांव में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कल्याण मंडप में समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि एसएचओ डॉ. रवीश सामरिया होंगे। समारोह में एससी-एसटी, ओबीसी वर्ग के समाजबंधु भाग लेंगे। समारोह में एससी-एसटी और ओबीसी के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनका सम्मान भी किया जाएगा।
भैंसरोड़गढ़ के समारोह में स्टूडेंट्स, शिक्षकों और अभिभावकों का किया सम्मान
भैंसरोडगढ़| श्रीराम बाल विद्या मंदिर स्कूल भैंसरोडगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह में अव्वल रहने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी भैंसरोडगढ़ दानसिंह, सरपंच श्रीपुरा हेमलता जायसवाल, अरविंद भट्ट थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित एवं वंदना से किया गया।
इसके बाद डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। श्रेष्ठ परिणाम देने वाले स्टूडेंट्स, अभिभावक, शिक्षकों, आचार्य विकास सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा, सेवानिधि समर्पण में विजेता रहने वालोें को सम्मानित किया गया। ग्राम विकास अधिकारी भैंसरोडगढ़ दानसिंह ने स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया और निरंतर अध्ययन में निखारता लाने के लिए प्रेरणा दी। अरविंद भट्ट ने स्टूडेंट्स को एकाग्र रहकर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। सरपंच श्रीपुरा हेमलता जायसवाल ने स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल ओमप्रकाश भांबी ने बाबा साहब से जुड़ी घटनाओं की जानकारी दी। आभार स्कूल समिति सदस्य नरेंद्र राठौड़ ने जताया। कार्यक्रम में मातृ भारती अध्यक्ष यशोदा पंचोली, स्टूडेंट्स एवं अभिभावक मौजूद थे।
रावतभाटा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शनिवार को दोपहर 2 बजे संविधान निर्माता डाॅ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक सद्भावना बैठक होगी। सामाजिक समरसता प्रमुख तेजप्रकाश, विजेंद्रकुमार दैया ने बताया कि बैठक में सभी समाजों के प्रमुख लोग भाग लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएपीपी सुरक्षा अधिकारी अजय बंसौर, अध्यक्ष संयुक्त सचिव अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ छीतरलाल डाबोदिया, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कपिश्रेष्ठ, मुख्य वक्ता प्रांतीय सामाजिक समरसता प्रमुख चित्तौड़ प्रांत गोपाल गर्ग होंगे। बैठकें सभी तहसील केंद्रों पर होंगी।