आवास योजना की सूची से 11 जनों के नाम हटवाने का आरोप, ज्ञापन
मोड़क स्टेशन|प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से 11 लोगों के नाम हटवाने का आरोप लगाते हुए पंचायत समिति सदस्य दुर्गालाल मेघवाल ने खैराबाद बीडीओ सुनील वर्मा को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि पंचायत देवली के फानंदा गांव के 11 व्यक्तियों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में आया था, लेकिन पंचायत लिपिक ने पात्र व्यक्तियों का नाम बिना जांच किए ही हटवा दिए। इससे गरीब लोग योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। ज्ञापन में मामले की जांच कर सूची में नाम जुड़वाने की मांग की गई। विकास अधिकारी ने जांच कर मामले को देखने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में सूची से हटाए गए नाम गोपाल, नाथूलाल, मन्नालाल, धनराज, रामविलास, घासीलाल, फूलचंद, रामेश्वर, बिरमलाल, उकारीबाई और सूरजमल हैं। खैराबाद नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महफूज़ अली ने कस्बे के कब्रिस्तान और मुक्तिधाम में हैंडपंप लगाने और मनरेगा के तहत मिट्टी डलवाने के लिए विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।