शिविर में बच्चे सीख रहे क्रिकेट, डांस और अंग्रेजी भाषा की बारीकियां
मोड़क स्टेशन| मंगलम डीएवी स्कूल में चल रहे साप्ताहिक शिविर में तीसरे दिन भी कराटे, क्रिकेट, स्पोकन इंग्लिश की बच्चों ने बारीकियां सीखी। हरिशकुमार सोनी ने अंग्रेजी भाषा के उपयोग के बारे में बताया। दूसरी ओर क्रिकेट के प्रशिक्षक अनीस पठान ने भी बालकों को बेटिंग के विभिन्न गुर सिखाए। प्राचार्य मुकेशकुमार ने सभी सत्र में कक्षाओं का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।