पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लेन देन के विवाद में पत्थर कारोबारी 3 दिन से लापता, 4 लोगों पर मुकदमा

लेन-देन के विवाद में पत्थर कारोबारी 3 दिन से लापता, 4 लोगों पर मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के कमलपुरा में रहने वाले पत्थर व्यवसायी अब्दुल खान के गुरुवार को घर से लापता होने के बाद शनिवार को प|ी फरीदा ने मोड़क थाने में पति के अपहरण की रिपोर्ट 4 नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई। प|ी ने रिपोर्ट में बताया कि उसको और उसके पति को पिछले एक सप्ताह से धमकियां मिल रही थी।

धमकियों भरे फोन आ रहे थे। फरीदा के अनुसार उसके पति को पेट्रोल पम्प संचालक नरेश जैन उर्फ भाया ने उसके फोन पर तीन दिन पहले धमकी दी थी। उसी के एक घंटे बाद से अब्दुल पम्प पर जाने की बोल कर निकला तभी से घर नहीं लौटा है। अब्दुल कमलपुरा में स्थित कोटा स्टोन की खदान जो अमित पाटनी की है, उसको लीज पर चलाता है। खदान में चलने वाली मशीनरी के लिए जैन के पेट्रोल पंप से डीजल लाया जाता है। अब्दुल पर डीजल की देनदारी बकाया थी। उसी को देने के लिए अब्दुल अमित पाटनी से पैसे मांगता था। पाटनी ने पैसे का हिसाब नहीं किया और अब्दुल का काम बंद कर दिया। आएदिन अब्दुल से झगड़ा करने लगा, अब्दुल की मशीनों को भी खदान में ही रख लिया। फरीदा का आरोप है कि खदान मालिक अमित पाटनी, उसका मुनीम राजू, अल्ताफ और पेट्रोल पम्प संचालक ने चार दिन पहले भी खदान पर मारपीट की थी और हिसाब के सभी दस्तावेज छीन लिए। गुरुवार को पहले तो अमित पाटनी ने घर पर कुछ लोगों को भेजा, उसके बाद नरेश जैन का फोन अब्दुल की प|ी के मोबाइल पर आया, जिसमें अब्दुल को पम्प पर लाने और नहीं आने पर देख लेने, जान से मार देने सहित काफी धमकियां दी गई।

उसके बाद अब्दुल घर से पम्प पर जाने के लिए बोल कर निकला तो उसके दो घंटे बाद से ही उसका फोन भी बंद हो गया और वो घर नहीं लौटा। प|ी फरीदा ने दी रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति को नरेश जैन, अमित पाटनी, राजू और अल्ताफ चारों ने कहीं गुप्त स्थान पर छुपा रखा है या फिर उसके साथ कोई वारदात को अंजाम दे दिया है। फरीदा के अनुसार उसके पति के घर नहीं लौटने के बाद उसने नरेश जैन और अमित पाटनी दोनों से संपर्क साधा परंतु दोनों ने उसको धमकी देते हुए कहा कि हमे कुछ पता नहीं है। अब्दुल मूलतः गंगापुर का रहने वाला है। वो काफी वर्षों से कमलपुरा में स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर तैनात था। जहां से उसने दो वर्ष पूर्व नौकरी छोड़ दी थी, अब्दुल पम्प के समीप ही बने आवास में परिवार सहित रहता है। अब्दुल ने दो वर्ष पूर्व ही अमित पाटनी की खदान को लीज पर लिया हुआ था। अब्दुल की प|ी का कहना है कि अमित पाटनी से उनको पैसा लेना है। जैन को भी पैसा देने की बात हुई थी। परन्तु दोनों ने मिलकर दबाव बनाया और अब्दुल का अपहरण करके ले गए। अब्दुल की प|ी फरीदा अपने तीन छोटे बच्चे, भाई और अब्दुल के परिजनों के साथ थाने आई थी।

एसएचओ डॉक्टर रवीश सामरिया ने बताया कि अब्दुल की प|ी फरीदा ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि पैसों के लेनदेन के दबाव से पति घर से गायब है। चार लोगों के खिलाफ धमकी देने और देख लेने की रिपोर्ट दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। चारों की तलाश शुरू कर दी है। अब्दुल को भी तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब्दुल खान

मोड़क स्टेशन. पत्थर कारोबारी अब्दुल खान के परिजन थाने में रिपोर्ट देने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...