पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंडरपास के लिए 662 लाख की डीपीआर कोटा भेजी

अंडरपास के लिए 662 लाख की डीपीआर कोटा भेजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में बनने वाले अंडरपास के लिए पीडब्लूडी कार्यालय रामगंजमंडी ने 662 लाख की राशि की डीपीआर बना कर कोटा कार्यालय में भिजवा दी है। अब डीपीआर को कोटा कार्यालय से सरकार के पास राशि स्वीकृत होने के लिए भेजा जा रहा है।

सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे विभाग अंडरपास बनाने की अगली प्रक्रिया शुरू करेगा। अंडर पास बनने के लिए पहली बार कोई कागजी कार्य हुआ है। इससे अब अंडरपास का सपना पूरा होने की आस जगी है। गौरतलब है कि कस्बे में 6 मई को निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए पीडब्लूडी मंत्री यूनुस खान को अंजुमन कमेटी सदर हाजी अब्दुल खालिक, घनश्याम माहेश्वरी, शहीद मेव और सरपंच प्रतिनिधि जुगल मेवाड़ा ने मुलाकात करके कस्बे की बड़ी समस्या से अवगत करवाया था। अंडरपास की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की थी। मंत्री ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के सभी अधिकारियों को बुलाकर अंडरपास की डीपीआर बना कर 10 दिनों में भेजने के निर्देश दिए थे। उसी क्रम में पीडब्लूडी के अधिकारियों ने 662 लाख की राशि की डीपीआर बना कर अपने कोटा मुख्यालय भेज दिया। वहां से अब उसको राज्य सरकार को भेजा जा रहा है। अगर सब कुछ सही चला तो बरसात के बाद कस्बे में अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। परन्तु इसमें सबसे बड़ी बाधा स्वीकृति में होने वाली देरी है। आगामी माह में बरसात का मौसम आने वाला है। अभी तो अंडरपास की डीपीआर बनी है जो कोटा कार्यालय तक आई है। ऐसे में अंडरपास जिस स्थान पर बनना है उस स्थान के दोनों ओर बरसात का बड़ी मात्रा में पानी भरता है। जो बरसात के बाद जनवरी माह तक रहता हैं। ऐसे में कस्बे के लोगो को इस वर्ष तो अंडरपास का लाभ मिलना मुश्किल सा लगता है।

हमने 662 लाख की डीपीआर बना कर कोटा कार्यालय भिजवा दी। जहां से राज्य सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। आगामी प्रक्रिया अब राज्य सरकार की स्वीकृत के बाद होगी। केएल मीणा, पीडब्लूडी एक्सईएन

सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे अंडरपास बनाने की अगली प्रक्रिया शुरू करेगा

मोड़क स्टेशन. सरकार से स्वीकृति के बाद रेलवे अंडरपास बनाने की अगली प्रक्रिया शुरू करेगा।

खबरें और भी हैं...