रामगंजमंडी | जवाहर नवोदय स्कूल खैराबाद में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए दो केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें 360 विद्यार्थी शामिल हुए। नवोदय स्कूल में कक्षा नौ में 10 सीटें रिक्त हैं। इन पर प्रवेश के लिए 489 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा देने 360 विद्यार्थी ही पहुंचे। प्रवेश परीक्षा के लिए नवोदय स्कूल के साथ मोड़क गांव स्थित मंगलम डीएवी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। ऐसे में जिले में विभिन्न स्थानों से अभिभावक यहां पर बच्चों को चयन परीक्षा दिलाने पहुंचे। यह जानकारी प्राचार्य पी सेलवम ने दी।