पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेलियाखेड़ी का राजकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमोन्नत, खुशी मनाई

तेलियाखेड़ी का राजकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमोन्नत, खुशी मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोड़क स्टेशन । सहरावदा ग्राम पंचायत के तेलियाखेड़ी राजकीय माध्यमिक विद्यालय को शनिवार को बीकानेर बोर्ड से जारी आदेशों में क्रमोन्नत कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इसी सत्र से घोषित कर दिया गया। स्कूल क्रमोन्नत होने की सूचना जैसे ही लोगों को सरपंच निर्मला मीणा ने दी, कस्बे में जश्न का माहौल हो गया। आतिशबाजी कर मिठाइयां बाटी गई। लोगों ने सरपंच का स्वागत किया और मालाएं पहनाई।

सरपंच निर्मला मीणा ने बताया कि इस स्कूल को दसवीं से बारहवीं तक करवाने के लिए वो पूरे वर्ष प्रयासरत रही। विधायक चन्द्रकांता मेघवाल का प्रयास सराहनीय रहा। कई बार शिक्षा मंत्री से इस बारे में मांग करती रही। पिछली सूची में तेलियाखेड़ी स्कूल का नाम नहीं आने से कस्बे के लोगों में काफी निराशा थी। जो आज खुशी में तब्दील हो गई। गौरतलब है कि पंचायत क्षेत्र में तकरीबन दो दर्जन से अधिक गांव आते हैं और दसवीं के बाद बारहवीं पढ़ने मोड़क जाना होता था। पंचायत क्षेत्र की दूरी होने से परिजन बालिकाओं को नहीं भेजते थे। बालिकाओं को दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी। कस्बे के कैलाश, रवि, प्रमोद और अफजल ने बताया कि सरकार ने देर से ही सही पर पंचायत क्षेत्र में स्कूल को बाहरवीं तक करके काफी अच्छा कार्य किया है। विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने बताया कि इस स्कूल को क्रमोन्नत करवाने के लिए शिक्षा मंत्री से स्वयं मिली थी। आश्वासन भी मिला था कि स्कूल को क्रमोन्नत करवा दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में और भी स्कूलों को क्रमोन्नत करवाना है।

मोड़क स्टेशन. तेलियाखेड़ी स्कूल।

खबरें और भी हैं...