स्वच्छता के लिए बेहतर काम करने पर सरपंच का जयपुर में सम्मान
जयपुर में पंचायतीराज मंत्री और कृषि मंत्री से सम्मान लेते हुए सरपंच।
मोड़क स्टेशन| स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता चैंपियन के रूप में पंचायत को जिले की पहली खुले में शौच मुक्त करने के लिए एवं स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़, कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी एवं अतिरिक्त शासन सचिव तथा राजस्थान स्वच्छ भारत मिशन की निदेशक आरुषि मलिक ने पीपाखेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच गिरजेश वैष्णव को बुधवार को जयपुर में समारोह में सम्मानित किया गया।