पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में निर्णय: स्कूल मैदान से हटाए जाएंगे अतिक्रमण ग्रामीणों के सहयोग से कराया जाएगा नोहरे का काम

बैठक में निर्णय: स्कूल मैदान से हटाए जाएंगे अतिक्रमण ग्रामीणों के सहयोग से कराया जाएगा नोहरे का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हिरियाखेड़ी गांव में मंगलवार को दो गुटों में विवाद हो गया था। पत्थरबाजी में सरपंच-सचिव सहित 11 लोग घायल हो गए थे। बुधवार को तहसीलदार और एसएचओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को समझाया।

एसएचओ भारतसिंह ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को बुलाकर पंचायत परिसर में सरपंच अनिता गुलाटी के सामने बैठक बुलाई और दोनों पक्षों को सुना। पूरी बात सुनने के बाद उनकी समस्या का समाधान किया गया और दोनों पक्षों में राजीनामा कराया। दोनो पक्षों के 8 लोगों को एसडीएम के समक्ष पाबंद भी किया गया। एसएचओ, तहसील राधेश्याम मीणा, सरपंच अनिता गुलाटी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार जरूरी काम होने के चलते चले गए। एसएचओ ने पहले दोनों पक्षों की अलग-अलग बैठक ली, पूरे मामले को समझा, इसके बाद पंचायत परिसर में दोनों पक्षों के 5-5 लोगों को बुलाकर बैठक ली। इसमें 5 बीघा स्कूल खेल मैदान की भूमि से अतिक्रमण हटवाकर विकास कराया जाएगा, जिसमें किसको कोई आपत्ति नहीं होगी। समीप की जगह में बने नोहरे के निर्माण से किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी। नोहरे के लिए ग्रामीण एकत्रित होंगे और निर्माण जनसहयोग से करवाने या फिर एक सामुदायिक भवन जिसके निर्माण के लिए पूरी राशि सरकारी हो। सरपंच ने कमेटी को आश्वस्त किया कि अगर सरकारी राशि से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाता है तो वो पंचायत मद से 5 लाख का कार्य करवा देंगी। आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। एसएचओ ने कानूनी प्रक्रिया करते हुए मौके से ही दोनों पक्ष के 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनको एसडीएम के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। बैठक में विनोद गुप्ता, दिनेश, मुकेश, सुरेश, भगवान, बाबूलाल, रामकल्याण, प्रहलाद, रामरतन, हीरालाल, दिनेश, जगदीश, राजेश गुलाटी और सचिव राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

दोनों पक्षों के 10 ग्रामीणों को बिठाकर मामले को सुलझा लिया गया है। नोहरे का निर्माण सर्वसम्मति से कराया जाएगा और उसमें पंचायत से सहयोग मांगा गया तो नियमानुसार अधिक से अधिक राशि स्वीकृत की जाएगी। गांव में शांति बनाने है। अनिता गुलाटी, सरपंच

मोड़क स्टेशन. हिरियााखेड़ी अटल सेवा केंद्र पर बैठक लेते थानाधिकारी।

शेष पेज 17 पर...

खबरें और भी हैं...