बिरला कल करेंगे निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण
बिरला कल करेंगे निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण
रामगंजमंडी | सांसद ओम बिरला शुक्रवार को क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। प्रधान भगवानसिंह धाकड़ ने बताया कि सांसद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत तीन पंचायतों में महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन का वितरण करेंगे। प्रधान ने बताया कि मोड़क गांव में सुबह साढ़े 11 बजे, बुधखान में डेढ़ बजे, सोहनखेड़ा में तीन बजे और सहरावदा में चार बजे कार्यक्रम होगा।