पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रीछड़िया क्षेत्र में सड़क की स्वीकृति मिली, ग्रामीणों की राह होगी आसान

रीछड़िया क्षेत्र में सड़क की स्वीकृति मिली, ग्रामीणों की राह होगी आसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीछड़िया गांव से गोयंदा रोड मंडा तिराहे तक ढाई किमी सड़क की 1 करोड़ 12 लाख रुपए तथा खैराबाद से रीछड़िया रिन्युअल रोड की 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी होने पर खुशी मनाई है।इस अवसर पर उपप्रधान मोतीलाल अहीर, रीछड़िया सरपंच भूपेंद्रसिंह शक्तावत, उपसरपंच फूलचंद मेघवाल, पूर्व उपसरपंच पुरीलाल मेघवाल, वार्डपंच धनराज, बालाराम सुमन, पूर्व उपसरपंच रमेशचंद सुथार ने विधायक चंद्रकांता मेघवाल का आभार जताया है। चेचट से ताकली डैम रिछड़िया-मंडा होते हुए मध्यप्रदेश के भानपुरा तक जाने वाले लोगों की राह आसान होगी। साथ ही रिछड़िया, गोयंदा व मंडा पंचायत मुख्यालय आपस में जुड़ सकेंगे।

मोड़क स्टेशन. क्षेत्र में बदहाल हो रही इस सड़क का होगा कायाकल्प।

खबरें और भी हैं...