पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 दिन में नहीं माने तो पुलिस सुरक्षा में सफाई

3 दिन में नहीं माने तो पुलिस सुरक्षा में सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैराबाद में बीस दिन से सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर देने से कस्बे में सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। नालियां पूरी तरह से कचरों से अटी पड़ी हैं। नालियों का गंदा पानी आम रास्तों पर फैला हुआ है। गंदे पानी के कारण लोगो को निकलने में काफी तकलीफ हो रही है।

स्थानीय बाशिंदों ने बताया कि गंदगी के चलते कस्बे में दुर्गंध चारो और फैली हुई है। यहां तक कि बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। वही कस्बे में विकास अधिकारी द्वारा सफाई करवाने के सख्त निर्देशों के बाद भी हड़ताल पर चल रहे कर्मचारी हड़ताल तोड़ने को राजी नहीं हो रहे हैं इसके कारण कस्बे के लोगो का जीना दुश्वार हो रहा है।

धार्मिक स्थलों के सामने भी गंदगी

कस्बे में धार्मिक स्थलों मंदिर और मस्जिदों के सामने भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे धार्मिक स्थलों पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को अधिक परेशानी हो रही है। अभी रमजान माह चल रहा है ऐसे में मस्जिदों में भी नमाजियों की संख्या काफी है उनको भी कीचड़ युक्त रास्तों से गुज़र कर मस्जिदों तक जाना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी दूसरे किसी कर्मचारियों को भी सफाई नहीं करने दे रहे है जिसके चलते समस्या और बढ़ती जा रही है। विकास अधिकारी सचिव कोई भी हड़ताल खत्म करवाने की पहल नहीं कर रहे है।

मोड़क स्टेशन. खैराबाद में गंदगी से स्थानीय बािशंदों में आक्रोश है।

आरोप: कर्मचारी कर रहे हैं दादागिरी

कस्बे के आज़ाद टेलर, गोलू, सहित अन्य लोगो का कहना है कि पंचायत के कर्मचारी कस्बे में सही कार्य नहीं करते हैं। अगर कोई अन्य कर्मचारियों को लाकर मरे हुए जानवर को फिंकवाते हैं तो उसको भी नहीं फेंकने दे रहे हैं। पिछले दस दिनों से मस्जिद के समीप एक जानवर मरे हुए पड़ा हुआ जिससे तेज दुर्गंध आ रही है। उसको भी नहीं उठाया जा रहा है।

लापरवाही बरतते हैं कर्मचारी

कस्बे में 17 वार्ड हैं, जिसकी सफाई के लिए 25 कर्मचारी लगाए हैं। कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुसार वेतन दिया जाता है। कर्मचारी समय पर सफाई नहीं करते हैं। न ही किसी अन्य को करने दे रहे हैं। कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया भी गया था, लेकिन वे वेतन बढ़ाने पर अड़े हुए हैं। सोमवार को सभी कर्मचारियों को 3 दिन का नोटिस जारी किया गया है। जिसमे उनको काम पर लौटने को कहा गया है। अगर तीन दिन में काम पर नहीं लोटे तो अन्य कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी और उनसे पुलिस सुरक्षा के बीच कस्बे की सफाई करवाई जाएगी। - सुशीला शर्मा, सरपंच

खबरें और भी हैं...