पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में प्रतिभागियों का सम्मान

शिविर में प्रतिभागियों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोड़क स्टेशन। मंगलम डीएवी स्कूल में चल रहे साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को क्लब हाउस में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मंगलम सीमेंट प्रेसिडेंट एस एस जैन थे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य मुकेश कुमार ने किया। शिविर में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एस एस जैन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर के आयोजन से छिपी हुई प्रतिभा आगे आती हैं। जो स्कूल, क्षेत्र और अपने परिजनों का नाम रोशन करती है। आने वाले समय मे ऐसे शिविरों में बच्चों की संख्या और बड़ाई जानी चाहिए। जिससे और प्रतिभाएं निखर कर सामने आ सकती हैं। संचालन गोविंद शर्मा ने किया। सह प्रभारी नरेंद्र शर्मा और सीएम नाटला रहे। शिविर प्रभारी आदर्श सक्सेना ने आभार जताया।

खबरें और भी हैं...