विधिक चेतना शिविर की तैयारियों की समीक्षा
रामगंजमंडी. बैठक में मौजूद अधिकारी।
भास्कर न्यूज| रामगंजमंडी
क्षेत्र में 27 मई को प्रस्तावित मेगा विधिक चेतना शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम कृष्ण गोपाल जोजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई।
तहसील सभागार में हुई बैठक में प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मेगा विधिक चेतना शिविर 27 मई को मोड़क गांव में आयोजित किया जाएगा। इसमें उपखंड क्षेत्र के पात्र लोगों को लाभांवित किया जाएगा। बैठक में इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। इस दौरान एसीजेएम असीम कुलश्रेष्ठ, तहसीलदार राधेश्याम मीणा, बीडीओ सुनील वर्मा, सीआई मनोजसिंह सिकरवार, मंडी सचिव दिवाकर दाधीच सहित कई अधिकारी मौजूद थे।