पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब की बिक्री से परेशान, चेचट मोड़क मार्ग पर जाम

शराब की बिक्री से परेशान, चेचट-मोड़क मार्ग पर जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोड़क स्टेशन. मोड़क गांव में दो भाइयों के झगड़े में आमजन को परेशान होना पड़ा। दोनों भाई किसी बात को लेकर झगड़ गए। बताया जाता है कि दोनों ने ही शराब पी रखी थी। बातों ही बातों में मारपीट होने के बाद एक भाई के सिर में चोट लग गई। वह नाराज होकर खाली ड्रम लेकर बीच सड़क पर बैठ गया। ऐसे में चेचट-मोड़क मार्ग रास्ता जाम हो गया। उनका कहना था कि जब तक शराब के गोदाम को नहीं हटाया जाएगा वे जाम नहीं हटाएंगे। पुलिस ने लोगों को समझाया। लोगों ने बताया कि यहां मिलीभगत से अवैध शराब की बिक्री होती है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती।

खबरें और भी हैं...