पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटा स्टोन व्यापारी का चार दिन बाद भी सुराग नहीं, पत्नी बोली जान का है खतरा

कोटा स्टोन व्यापारी का चार दिन बाद भी सुराग नहीं, पत्नी बोली- जान का है खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमलपुरा निवासी कोटा स्टोन व्यवसायी अब्दुल खान का चौथे दिन भी कोई पता नहीं चला, पुलिस अब्दुल के फोन की लोकेशन ट्रेस करवा रही है। वही, अब्दुल की प|ी की तबियत बिगड़ती जा रही है। रविवार को फरीदा को निजी डॉक्टर को बुलाकर स्वास्थ्य चेक करवाया। अब्दुल के परिजनों ने बताया कि फरीदा तीन दिन से चाय के अतिरिक्त कुछ नहीं खाया-पीया। डॉक्टर की समझाइश के बाद थोड़ा खाना फरीदा ने खाया है।

कोटा स्टोन व्यवसायी 4 दिन से अपने घर से लापता है। इसकी को लेकर अब्दुल की प|ी फरीदा ने शनिवार को मोड़क थाने में कमलपुरा स्थित एक स्टोन खदान के संचालक, मुनीम, कर्मचारी, और पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ पति को गायब कर अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था। प|ी ने दी रिपोर्ट में बताया था कि उसके पति अब्दुल के साथ मे पहले खदान पर भी मारपीट की गई। साथ ही हिसाब के दस्तावेज छीन लिए थे। उसके बाद एक व्यक्ति का फोन मेरे पास आया, जिसमे अब्दुल को पंप पर भेजने और नहीं आने पर धमकी दी गई थी।

यह लिखा फरीदा ने रिपोर्ट में

मेरे पति के साथ कुछ दिन पहले पाटनी, राजू, अल्ताफ भाई ने मारपीट की। उसके बाद खान से निकाल दिया। 17 मई सुबह 9 बजे पति खान पर जाने की कह कर गए थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटे। इसलिए मुझे इन तीनों पर शक है। फरियादिया फरीदा ने रिपोर्ट में कहा कि मेरे पास जैन पेट्रोल पंप वाले मालिक जैन साहब का फोन आया था। जिसमें मुझे धमकी दी गई थी। इनसे मुझे जान-माल का खतरा है। मेरे पति का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। एेसे में पुलिस हमारी मदद करे।

पुलिस का यह है कहना

अब्दुल की प|ी के द्वारा उसके पति के गायब होने की रिपोर्ट शनिवार को दी थी। रिपोर्ट में खदान संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ पति को गायब करने का आरोप लगाया है। अब्दुल के फोन की लोकेशन ली जा रही है। वहीं, चारों जिनके खिलाफ आरोप लगाया है उनको भी तलाशा जा रहा है। अब्दुल के परिजनों से भी उसके आखरी बार किसके साथ देखा गया इसकी पूछताछ की जा रही है। - डॉ. रविश सामरिया, एसएचओ

खबरें और भी हैं...