मोड़क स्टेशन. विधायक कोसमस्या से अवगत करवाते हुए।
मोड़क स्टेशन। दरा स्टेशन में विधायक चंद्रकांता मेघवाल का कोटा रामगंजमंडी जाते समय भाजपा अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कराई वाले बाबा की मजार पानी के ट्यूबवेल में मोटर को वन विभाग द्वारा डालने से रोके जाने के मामले अवगत करवाया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि विभाग से बात करके मोटर डलवाई जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा। मौके पर से ही विधायक ने वन विभाग के अधिकारियो से बात की और इससे मामले से अवगत करवाया और मोटर डालने की स्वीकृति देने की बात कही। स्वागत करने वालो में भाजपा मोर्चा कोटा देहात जिला मंत्री इमरान कादरी, मंडल अध्यक्ष हबीब कुरैशी सदर आशिफ पठान,नायब सदर सद्दाम, याकूब पठान, आसिफ पठान, इरफान कुरैशी, अकबर कुरैशी, जाहिद कुरैशी, सोहेल कुरैशी, रईस, अकबर और देवेंद्र चौहान उपस्थिति थे।