मोड़क स्टेशन. मुंडिया गांव में समारोह में भाग लेतीं विधायक।
भास्कर न्यूज | मोड़क स्टेशन
विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने गोयंदा पंचायत के मुण्डिया गांव में रविवार को बाबा रामदेव पूर्णाहुति के अवसर पर गांव में विधायक कोष से 5 लाख की राशि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए घोषणा की।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोयन्दा के ग्राम मुण्डिया में बाबा रामदेव महाराज के बारह बीज की पूर्णाहुति समारोह में विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मेघवाल ने सम्बोधन में बताया कि क्षेत्र में ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे की भावना बढ़ती है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक सामुदायिक भवन नहीं होने से अनेक परेशानियों के बारे में अवगत कराने पर समस्या के स्थाई समाधान को मेघवाल ने भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम में पूरीलाल मेघवाल फाण्दा, आजाद भाई खैराबाद, मांगीलाल मेघवाल मुंडिया सहित अनेक ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।