पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद नहीं सुलझाने पर पंचायत मेंबर को युवक ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

जमीन विवाद नहीं सुलझाने पर पंचायत मेंबर को युवक ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|पिता से जमीन मांगने वाले युवक ने गांव के पंचायत मेंबर से कहा कि वह उसके परिवार को समझाए और उसे जमीन दिलवाए। लेकिन पंचायत मेंबर के जमीन दिलवाने में असफल रहने पर गुस्साए युवक ने उसके घर में घुसकर देसी 315 बोर से गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल काॅलेज के लिए रैफर कर दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने घायल की प|ी के बयान पर उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मैहना के एसएचओ पलविंदर िसह ने बताया कि गांव धूड़कोट टाहलीवाला निवासी चरणजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति मंगल सिंह गांव के मेंबर पंचायत है। गांववासी सर्बजीत सिंह सर्बा जोकि अपने परिवार से अलग रहता है। वह अपने पिता की जमीन से हिस्सा मांग रहा था। इसलिए सर्बजीत सिंह ने कुछ दिन पहले उसके पति से पास घर आया तथा कहा कि वह उसके पिता नछतर सिंह को समझाए की वह अपने बेटे को उसका बनता जमीन में से हिस्सा दे दें। उसके पति मंगल सिंह ने सर्बजीत सिंह के पिता नछतर सिंह से बात की लेकिन उसने अपनी जमीन में से हिस्सा देने से साफ इंकार कर दिया। वीरवार की दोपहर को सर्बजीत सिंह बाइक से उनके घर आया तथा कमरे में जाकर पति को देसी कट्टा से गोली चला दी। उसके पति के बाजू पर जा लगी। पुलिस ने बयान पर सर्बजीत सिंह के खिलाफ धारा 452, 307, असला एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...