मोगा|जमीन न होने व उपर से तीन बेटियों के बोझ से परेशान एक पिता ने कीटनाशक दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प|ी के बयान पर कारवाई कर दी है। थाना बाघापुराना के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव लगेयाना पुराना निवासी सुमनजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पित हरमिंदर सिंह (35)जमीन न होने के चलते मजदूरी करता था। जबकि वह नजदीकी गांव के निजी स्कूल में टीचर के तौर पर नौकरी करती है। बुधवार की रात को लगभग आठ बजे उसके पति ने घर में रखी कीटनाशक दवा निगल ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर फरीदकोट मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर 174 की कारवाई करते हुए शव का फरीदकोट मेडिकल काॅलेज में वीरवार को पोस्टमाटर्म करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।