मोगा|श्री सनातन धर्म शिव साईं मंदिर मथुरा पुरी में 6वें मूर्ति स्थापना दिवस पर साईं भजन संध्या 25 मई को रात्रि 7 बजे होगी। जोगिंदर पांडे ने बताया कि भजन संध्या से पहले 24 मई को शाम 4 बजे पालकी शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। भजन संध्या में विधायक डॉ. हरजोत कमल विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी हाजिरी लगवाएंगे।